Thursday, November 14, 2013

"काव्यरचना" का प्रथम प्रिंट संस्करण (with ISBN) प्रकाशित होने जा रहा है……
एक रचनाकार अपनी पाँच रचनाएं प्रेषित कर सकता है......

 रचना भेजने की अन्तिम तिथि: १५ दिसम्बर २०१३

email- kavyarachana21@gmail.com

सूनी रह गई क्यारी..............सुधीर बंसल

बाद बहुत संघर्षों के।
सज पाई बगिया में क्यारी।
माली की इच्छा फूल हो नर।
पर कली खिल गई नारी।
माली-मालिन का खून सूख गया।
दोनों की मति गई मारी।
दोनों दृण हुए धीरे धीरे।
और फरमान कर दिया जारी।
होगा तो नर फूल ही होगा।
फूल न खिलने देंगे नारी।
आखिर हिम्मत आई माली में।
मालिन भी हिम्मत नहीं हारी।
माली-मालिन असमंजस में भी।
कहीं बिगड़ न जाये क्यारी।
इस डर से कली को तोड़ दिया।
कहीं फूल बने न नारी।
कली कुचल दी खुद माली ने ऐसे।
फिर कभी न आई बारी।
सारी बगिया फिर से बिगड़ गई।

और सूनी रह गई क्यारी....
सुधीर बंसल
-१५, मानसरोवर कोलोनी
रामघाट रोड, अलीगढ़-२०२००१

 अक्टूबर अंक

Tuesday, November 12, 2013

महफूज..................पल्लव

माँ !
मैं बहुत खुश हूँ
यहाँ तुम्हारे अंदर...
सुखीसुरक्षितनिर्भीक
और स्वतन्त्र भी.
ले सकती हूँ
अपनी मर्जी की साँसें
यहाँ मेरे लिए
कोई बंदिश भी नहीं है
फैला सकती हूँ पंखें
उड़ सकती हूँ निर्बाध.
दूर-दूर तक नहीं है यहाँ 
घृणित मानसिकता की
घूरती आँखें
आदमजात की खालों में
पशुओं की घातें.
महफूज हूँ उन खतरों से भी
जिससे तुम्हें हर रोज वाकिफ
होना पड़ता है
मेरी दुनियाँ छोटी ही सही पर
तुम्हारी दुनिया जितनी
स्याह और विषैली नहीं है...

अक्टूबर अंक

पल्लव
इंद्रा पार्क,उत्तमनगर ईस्ट
नई दिल्ली

कब तक मनाऊँ मैं..................आनन्द मूर्ति

कब तक मनाऊँ मैं, वो अक्सर रूठ जाते हैं|
गर्दिश में अक्सर.... हर सहारे छूट जाते हैं|1
 मनाने का सलीका है, रिझाने का तरीका है|
मनाते ही मनाते वो........ अक्सर  रूठ जाते है|2
संजोकर दिल में रखता हूँ,नजर को खूब पढ़ता हूँ|
मगर खास होते ही,....अक्सर नजारे छूट जाते हैं|3
आईना समझकर हम.., उन्ही को देख जाते हैं|
संभालने की ही कोशिश में,जो अक्सर टूट जाते हैं|4
सब्र करता हूँ कि मेरे शब्दों में खामी हैं |
नारी अनबन से घरों में,अक्सर मुहारे फ़ूट जाते हैं|5
कब तक मनाऊँ मैं, वो अक्सर रूठ जाते हैं|
पढ़कर हमीं को ,दोस्त पुराने लूट जाते हैं|6
कब तक मनाऊँ मैं..............................

बातों ही बातों में वो मेरा दिल तोड़ जाते हैं|
भंवर में देखकर मुझको अकेला छोड़ जाते हैं|
कभी होठों की शरारत से,कभी नयनों की विरासत से|
लगा के आग सीने में वो...... जलता छोड़ जाते हैं|
कैसे बताए हम कि तुमसे प्यार करते हैं|
जुवाँ पर नाम आते ही वो मुद्दा मोड़ जाते हैं|...


अक्टूबर अंक
आनन्द मूर्ति
बिलासपुर,छत्तीसगढ


दयानिधान.....................निरज कुमार सिंह

प्रातः काल उठते ही कर ले, नियत प्रभु का ध्यान ।
दुःख दर्द हर लेंगे सारे, देंगे प्राणों को त्राण ।
वो हैं दयानिधान ॥
करूणापती करूणा के सागर, धन से हैं भरते वो गागर ।
लोभ मोह का नाम मिटाकर, करते मोक्ष प्रदान ।

वो हैं दयानिधान ॥

अक्टूबर अंक
निरज कुमार सिंह
(छपरा, बिहार)